logo

अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को प्रशासन ने सील किया, धरने पर बैठी

अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को प्रशासन ने सील किया, धरने पर बैठी

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को सील कर दिया। इसके विरोध में अंबा प्रसाद उसी आवास के बाहर टेंट लगा कर धरना पर बैठ गयी है। उन्होंने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी ही सरकार ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर बेघर कर दिया। जानकारी के अनुसार विधायक रहते हुए अंबा प्रसाद को यह आवास आवंटित किया गया था। 2024 में वह विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद तय समय सीमा के बाद उन्हें बार बार आवास खाली करने का नोटिस दिया जा रहा था। उस नोटिस को इग्नोर करते जाने के बाद सरकार के आदेश पर उनके आवास को सील कर दिया गया। हालांकि राजधानी में कई ऐसे जनप्रतिनिधि आज भी हैं जो चुनाव हारने के बाद भी सरकारी आवास में जमे हैं।

Tags - Former MLA Amba Prasad Congress residence protest (dharna)