द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड के जमडार निवासी रविशंकर मोदी पर आरोप है कि उसने गावां की 120 महिलाओं के नाम पर लोन उठाया, और करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है। ग्रमीणों के मुताबिक रविशंकर 35 लाख में अपना घर को गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया है। शनिवार को वह अपने घर और दुकान का सारा सामान पिकअप में लादकर यूपी फरार होने वाला था कि महिलाओं ने वाहन को पकड़ लिया और बलहारा-पटना सड़क को जाम कर दिया। महिलाओं ने लगभग 3 घण्टे तक सड़क जाम रखा। गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र एवं सीओ अविनाश रंजन जमडार पहुंचे और महिलाओं से घटना की जानकारी लिया।
आरोपी के सामान को जब्त करते हुए उसे सील करने व उसपर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब महिलाओं ने जाम हटाया। महिलाओं ने बताया कि भारत फाइनेंस कम्पनी रविशंकर मोदी ने किसी महिला के नाम पर 35 हजार तो किसी के नाम पर 40 हजार, तो किसी के नाम पर 50 हजार का लोन उठाया है। उन्हें समूह लोन देने वाली कंपनी भारत फाइनेंस से जब लोन जमा करने का प्रेशर आने लगा तब लोन की जानकारी हुई। कहा कि फर्जीवाड़ा कर
ग्रामीण महिलाओं को पहले कम्पनी की मिलीभगत से लोन दिलवाया और बाद में उसके खाते से पैसा निकालकर फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन समेत सभी सामान को जब्त कर लिया है।