logo

टेंडर हार्ट के छात्रों ने नेशनल ओलंपियाड में दिखाया प्रतिभा का जौहर, जीते 60 हजार रुपए

0927.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ऑरेंज नेशल ओलंपियाड में टेंडर हार्ट स्कूल रांची के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। देश की सबसे प्रतिष्ठित ओलिंपियाड में गिने जाने वाले ऑरेंज ओलिंपियाड में हजारों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें रांची के टेंडर हार्ट स्कूल के कक्षा 10वीं के ऑरेंज ऋषित और श्रियंम चंद्र भी शामिल थे। इन्होंने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। ऋषित को साइंस व श्रियंम चंद्र को मैथ्स में तीसरा रैंक मिला है। इस उपलब्धि के लिए दोनों छात्रों को 30-30 हज़ार की छात्रवृत्ति मिली है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में दोनों छात्रों को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका पंत ने 30-30 हजार रुपये एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।

शिक्षिका प्रीति को मिला देश का बेस्ट एग्जाम कॉर्डिनेटर सम्मान

टेंडर हार्ट के स्टूडेंट्स ने तो शानदार प्रदर्शन किया ही है। वहीं, स्कूल के लिए एक और खुशी की बात यह है कि यहां की शिक्षिका प्रीति सुमन को देश के सबसे बेस्ट एग्जाम कॉर्डिनेटर के सम्मान से नवाजा गया है। इस उपब्धि से स्कूल प्रबंधन खुश है। स्कूल के निदेशक सुधीर तिवारी एवं प्राचार्या उषा किरण झा ने ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन करने वाले दोनों छात्रों को बधाई दी। कहा, इस सत्र में विद्यालय के बहुत सारे छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में टेंडर हार्ट के सभी बच्चे देश स्तर पर विद्यालय को गौरवान्वित करेंगे।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT