logo

झाप्रसे के 10 अधिकारियों को मिली अपर सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति

project1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है। विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गयी। मालूम हो कि इसमें कुछ अधिकारी जल्द ही रिटायर होनेवाले हैं। रिटायरमेंट से पूर्व मिली प्रोन्नति से वे काफी खुश बताए जा रहे हैं। क्योंकि प्रोन्नति के कारण होनेवाली वेतन बढोत्तरी का लाभ उन्हें पेंशन में भी मिल सकेगा।

Tags - Jharkhand Administrative Service Joint Secretary Additional Secretary Promotion 10 officers Notification released