द फॉलोअप डेस्क
रांची के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत सचिव के पद पर 27 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति अस्थायी रूप से होगी। इसको लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने 11.01.2023 को पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त के लिए संपन्न चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अलोक में आदेश जारी कर दिया है। झारखंड पंचायत सचिव (नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्तव्य) नियमावली (संशोधित)- 2014 की कंडिका - 10 (क) के आलोक में पंचायत सचिव पद पर नियुक्त व्यक्तियों को पदस्थापना के पूर्व छः माह का प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिसमें तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य प्रशिक्षण केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, रांची में संपन्न किया जाएगा। जबकि तीन माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पंचायत सचिव को नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड / ग्राम पंचायत में प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

10 अप्रैल तक योगदान देने का निर्देश
डीसी ने सी प्रशिक्षणार्थी को निर्धारित पोशाक एवं आवश्यक समान के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सभी को प्रवेशिका या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने, बोर्ड द्वारा प्रदत्त मूल प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। पुनः प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी को जिला पंचायत कार्यालय में योगदान देना होगा। योगदान के समय उन्हें असैनिक शल्य चिकित्सक-सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को दिनांक- 10.04.2023 तक प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, रांची के समक्ष अनिवार्य रूप से अपना योगदान देने कहा गया है। नव नियुक्त पंचायत सचिवों से कहा गया कि है कि उनके द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों को जांच में जाली या त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर नियुक्ति रद्द कर उनके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

चयनित पंचायत के लिए हुआ है इनका चयन
1. सीतानाथ महतो, पंचायत- नावाडीह
2. अनिल महतो, पंचायत- हेथु
3. घृतलाल महतो, पंचायत- बिजाग
4. सहजु महतो, पंचायत- पालु
5. छोटनलाल महतो, पंचायत- बोगांईबेड़ा
6. रामदास महतो, पंचायत- नवगढ़ा
7. सुबोध चंद्र गोराई, पंचायत- टुटकी
8. कर्मा महतो, पंचायत- हेसल
9 राजकिशोर महतो, पंचायत- लान्दोपडीह
10. रामलाल महतो, पंचायत- अनगड़ा
11. मो. एकराम, पंचायत- कैम्बो
12. राजेंद्र नायक, पंचायत- चिलदाग
13. बेचन चंद्र महतो, पंचायत- लोटा
14. राधानाथ महतो, पंचायत- कुरकुटा
15. प्रदीप कुमार साहु, पंचायत- तेलवाडीह
16. लखीराम बेदिया, पंचायत- सुरसु
17. भगीरथ महतो, पंचायत- गलऊ
18. हरकुलश प्रसाद महतो, पंचायत- रातु पूर्वी
19. मंगल उरांव, पंचायत- बाजपुर
20. सुभान अंसारी, पंचायत- बिजुलिया
21. अतिकुल रहमान, पंचायत- गुरुगाई
22. सुनील तिर्की, पंचायत- पुरियो
23. घुरन महतो, पंचायत- लोवाहतु
24. दशरथ महतो, पंचायत- अमलेशा
25. जनार्दन कुमार दास, पंचायत- दानेकेरा
26. अनिल मुंडा, पंचायत- बोड़ेया
27. दयालचन्द्र दासबाबाजी, पंचायत- तेतला

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT