logo

चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, झारखंड में 12 जिलों का तापमान 35 के पार

ूासज13.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। बीते 4 दिन बारिश की वजह से तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई थी। लेकिन अब मौसम पूरी तरह साफ है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। यह 40 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। मौसम में यह बदलाव लगातार जारी रहेगा। मौसम पूरी तरफ साफ हो गया है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह पलामू क्षेत्र में रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग का रिकॉर्ड किया गया। यहां का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रांची में पारा 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।


मौसम केंद्र ने बताया कि 31 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।