logo

CM हेमंत की मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तेलंगना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क

CM हेमंत की मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तेलंगना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का हाल जानने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क AIG अस्पताल पहुंचे। भट्टी विक्रमार्क ने अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनकी स्थिति के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मुलाकात की, जो AIG अस्पताल, हैदराबाद में उपचाराधीन हैं। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माँ का इलाज कराने पूरे परिवार के साथ पिछले दिनों ही हैदराबाद गए हैं।

Tags - Hemant Soren Roopi Soren Telangana News Jharkhand News AIG Hospital