logo

तेजस्वी यादव आज झारखंड में 4 जनसभा करेंगे, इन जिलों में जाएंगे

tejasvi4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 मई को  झारखंड में  चार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग में सभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव चतरा के हंटरगंज हाई स्कूल 12:40 बजे, ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग में 1:35 बजे, पेसरा ताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह में 2:30 बजे और 3:25 बजे कोडरमा लोकसभा के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 


एनडीए और इंडिया की सीधी लड़ाई 
झारखंड में दूसरे फेज का लोकसभा चुनाव 20 मई को होना है। इस चरण में कोडरमा, चतरा और हजारीबाग में चुनाव होने हैं। इन तीनों सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी लड़ाई है। मैदान में कोई तीसरी ताकत नहीं है।दोनों ही गठबंधन आमने-सामने हैं। भाजपा के सामने इन तीनों सीटों पर अपनी जमीन बचाने की चुनौती होगी। 


चार सभा को करेंगे संबोधित 
इधर इंडिया गठबंधन और एनडीए के तमाम बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। तीनों संसदीय सीट बिहार राज्य से बड़ी सीमा बनाती है। इन सीटों पर बाहरी मूल के वोटरों सहित जातीय समीकरण का काफी अच्छा प्रभाव रहा है। इसे देखते हुए तेजस्वी यादव चार जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। सभी जनसभा में राजद सहित इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

Tags - Tejasvi Yadav Tejasvi Yadav Jharkhand Tejasvi Yadav News Tejasvi in ​​Jharkhand Tejasvi Yadav in four districts