logo

राज्यसभा चुनाव : RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रणव झा से मुलाकात के बाद गठबंधन के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता

RJD0015.jpg

रांची 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रणव झा से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। राजद की ओर से कहा गया कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ गठबंधन की चट्टानी एकता के साथ पार्टी खड़ी है। बता दें कि  आज सोमवार को झारखंड के इंडिया गंठबंधन के उम्मीदवार प्रणव झा ने पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थन में वोट की अपील की। गौरतलब हो कि झारखंड में राजद महागठबंधन का हिस्सा है और विधानसभा में उनके चार विधायक हैं, ऐसे में राजद का समर्थन चुनावी समीकरण में अहम माना जा रहा है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होनी है। वहीं राज्यसभा चुनाव से 2 दिन पहले महागठबंधन अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा है। राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति, समन्वय और नम्बर्स गेम को लेकर मंथन जारी है। 

प्रणव झा ने भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी मुलाकात की
महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए लगातार सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में इससे पहले प्रणव झा ने भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद भाकपा (माले) ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को समर्थन देने की घोषणा की। दीपांकर भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी का रुख बिल्कुल साफ है और भाजपा के किसी भी मंसूबे को झारखंड में सफल नहीं होने दिया जाएगा। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर प्रणव झा महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं और समर्थन सुनिश्चित करने मं  जुटे हैं।

Tags - RajyaSabhaTejashwiYadavPranavJhaINDIAAllianceRJD