द फॉलोअप डेस्क
दुमका स्थित जरमुंडी थाना क्षेत्र से एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को किशोरी अपनी चाची के साथ बासुकीनाथ मेला घूमने गई थी। मेला से लौटने के क्रम में चाची के ही एक परिचित विजय मुर्मू द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी पीड़िता ने मंगलवार को जरमुंडी थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा पुछताछ में किशोरी ने बताया कि वह पहले चाची के साथ हाट बाजार गई थी। बाजार में ही चाची ने किसी को फोन किया और अपने पास बुलाया। किशोरी ने आगे कहा कि विजय मुर्मू मोटरसाइकिल लेकर आया तो पीड़िता और चाची उस युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बासुकीनाथ मेला देखने चली गई।

मेला में तीन-चार घंटे बिताने के बाद दोपहर चार बजे के करीब दोनों उसी युवक की बाइक से घर आने लगे। तीनों सोगरा मोड़ के पास पहुंचे तो चाची नाश्ता दुकान में कुछ सामान लेने उतरी और जब सामान लेकर वापस आई तो पीड़िता से कहा कि बाइक चालक उसका परिचित है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि चाची उसको युवक के साथ मोटरसाइकिल से आगे चलने के लिए कहा था और कहा कि तुम चलो हम पीछे से टोटो से आ रहे हैं। चाची ने बाइक सवार का नाम विजय मुर्मू बताया था। और यह भी बताया कि वह देवघर का रहने वाला है।
.jpeg)
वहीं, जब किशोरी मोटरसाइकिल पर बैठ कर घर जा रही थी तो विजय ने मोटरसाइकिल बाराटांड़ की तरफ मोड़ते हुए उसे उसी रास्ते से घर पहुंचाने की बात कही और उसने उसे घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर कई बार घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने बताया कि वह पहाड़ की तराई में ले गया था और वहां पहले से ही दो अंजान लड़के खड़े थे। विजय ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया एवं किशोरी को करीब दो से तीन घंटे तक उसी जगह पर रखा। आगे किशोरी ने पुलिस को बताया कि विजय ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम इसके बारे में किसी और को बताई तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा साथ उसने जान से मारने का भी बात कही। बहरहाल, पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है।