द फॉलोअप डेस्क
टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी सीआईडी की पूछताछ में कथित सेटिंग-गेटिंग के जरिए नियुक्ति परीक्षाएं पास कराने के खेल से जुड़े कई खुलासे कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसने CDPO के 64 पदों के लिए हुई प्रतियोगिता परीक्षा में भी कथित अनियमितता का बड़ा दावा किया है। अभय तिवारी के अनुसार, JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते और JPSC की सदस्य अजिता भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों ने मिलकर CDPO परीक्षा में कथित तौर पर धांधली की। उसके दावे के मुताबिक सामान्य वर्ग के सभी पद कथित रूप से झारखंड के बाहर के अभ्यर्थियों को पैसे लेकर दिलाए गए और लाखों रुपये लेकर मनमाने तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराकर नियुक्ति दिलाई गई। वहीं, आरक्षित पदों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन संभव नहीं होने के कारण इन पदों पर झारखंड के ही अभ्यर्थियों का चयन किए जाने का दावा किया गया है।
