logo

तमाड़ में AJSU का कार्यकर्ता सम्मेलन, सुदेश महतो की मौजूदगी में कई लोग पार्टी में शामिल

तमाड़ में AJSU का कार्यकर्ता सम्मेलन, सुदेश महतो की मौजूदगी में कई लोग पार्टी में शामिल

रांची

आजसू पार्टी (AJSU Party) की ओर से बुंडू (Bundu) स्थित हैप्पीनेस रिसॉर्ट (Happiness Resort) में कार्यकर्ता सम्मेलन (Workers’ Conference) सह मिलन समारोह (Joining Ceremony) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष (Central President) एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister) सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहे। मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं (Party Workers) के साथ सीधा संवाद (Direct Interaction) किया तथा संगठन की मजबूती (Organisational Strengthening), जनसमस्याओं (Public Issues) और राज्य के विकास (State Development) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) की समस्याओं और विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन में  सुदेश कुमार महतो ने इस बात को दोहराया कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता, जनता के साथ निरंतर संवाद और जनहित के मुद्दों पर उसकी सक्रियता में निहित होती है। इसी उद्देश्य के साथ गांवों एवं पंचायतों तक संगठन की पहुंच मजबूत करने और तमाड़ विधान सभा के तीनों प्रखंडों के विकास से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को महत्वत्ता देने की बात भी कही।

समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका

साथ ही उन्होंने कहा, "पहले ही कहा था और आज फिर कह रहा हूं सारे भ्रम टूटेंगे धीरे धीरे,याद रखना गुमराह की राजनीति ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। धीरे ही सही लेकिन देव तुल्य जनता जनार्दन राजनीतिक षड़यंत्र को समझने लग गई है परिणाम आप सबों के बीच है।" इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, कई पुराने साथियों की घर वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

प्रखंड अध्यक्ष  चौधरी महतो ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम में रेलडीह के पूर्व उपप्रमुख  दिलीप साहू ने पुनः आजसू पार्टी में वापसी की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व बुंडू प्रखंड अध्यक्ष  चौधरी महतो ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों के जुड़ने और पुराने साथियों की घर वापसी को क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। आदिवासी युवा नेता  प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार, गुरुचरण मुंडा, अकाल मुंडा, दुबराज बिंजिया, अमर मुंडा, सूरज उरांव, सुभाष सिंह, सरजू मुंडा एवं प्रभु मुंडा सहित कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं,  पार्टी के जिला वरीय अध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में समाजसेवी  महेश शर्मा ने भी पार्टी का दामन थामा।

 कार्यकर्ताओं की रही व्यापक भागीदारी
कार्यक्रम में पूर्व तमाड़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष  रामदुर्लभ सिंह मुंडा। केंद्रीय सचिव एवं जिला परिषद सदस्य  विनय सिंह मानकी,  हीरालाल दास,  श्याम कुमार महतो, अड़की प्रखंड के पूर्व उप्रमुख केशव चंद्र महतो,  रमेश भगत, जिला परिषद उपाध्यक्ष  राजकिशोर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष  मयंक भोगता,  उमेश नायक,  सिद्धार्थ मुंडा,  सिद्धार्थ साहू,  अनिल दुबे महतो,  कैलाश बरदिया एवं  संतोष महतो सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला संगठन की ओर से मती बुलिन देवी एवं मती सावित्री देवी सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने सम्मेलन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया। समारोह के दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की एकजुटता कायम रखने तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।


 

Tags - AJSU Tamar Sudesh Conference Politics