रांची
भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पदग्रहण सह अभिनंदन समारोह में विधिवत् रूप से कार्यभार संभाल लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने ताजदार आलम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका नाम ही नेतृत्वकर्ता को उच्चारित करता है। मुझे विश्वास है कि आप पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। विपक्षियों के द्वारा भाजपा के खिलाफ अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्यों के बीच जो जहर बोया गया है उसे निकालने का आह्वान उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से किया। इस दौरान रिसालदार बाबा के मजार पर मोदी के नाम पर चादर चढ़ाई गई और लंबी उम्र की दुआ मांगी गई।
.jpeg)
लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हमारा संगठन सशक्त बने। सभी कार्यकर्ताओं को ताजदार आलम का साथ देकर लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का काम करना है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि आज समाज टूट रहा है, देश कमजोर हो रहा है, इसके कई कारण हो सकते हैं। इसे बचाने हेतु पहले भाजपा संगठन से जुड़ें, भाजपा को समझें,इसकी नीतियों का बारीकी से अध्ययन करें कि कैसे भाजपा समाज को आगे ले जाने के लिए नीतियां बनाती है। अमर बाउरी ने कहा कि एक कामयाब व्यक्ति कभी दुविधा में नहीं रहता है, वह अपने विवेक से काम करता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन ने कहा कि हम सबको भाजपा को मजबूत करने हेतु इस संगठन से जुड़ना और समाज के लोगों को जोड़ना होगा। कमाल खान ने कहा कि देश के मुस्लिमों को अपने ईमान में हिंदुस्तान को पहला स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को अकलियतों के बीच फैले भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार को दूर करना है।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने दी बधाई
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने ताजदार आलम को बधाई और शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को आज भाजपा ने इतनी बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, मैं पूरी तरह निशब्द हूँ। उन्होंने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो भरोसा मेरे ऊपर किया गया है, वे उस भरोसा को कम नहीं होने देंगे। उन्होंने आगामी 2029 के लोकसभा एवम विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चा की रणनीति के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा का खास फोकस प्रदेश की अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में होगा। समाज के लोगों को झामुमो और कांग्रेस के द्वारा मुस्लिम समुदाय के साथ किए छल को बताने का काम किया जाएगा। साथ ही मुस्लिमों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करूंगा।
मौके पर ये लोग थे मौजूद
कार्यक्रम में मंच संचालन रॉकी ने किया। आज के पदग्रहण सह अभिनंदन समारोह में तारिक इमरान, राफिया नाज, सोना खान, नजीबुल्लाह खान, असीम अंसारी, रिंकू, बलबीर, जावेद खान, काजिम कुरैशी, आरिफ नासिर भट्ट, शमीम राजा, नैयर आजम इमरान खान, रविंद्र सिंह, रिंकू जफर, आलम खान, दिलजीत सिंह, टीपू खान, सफीकुल आलम, आलमगीर आलम, रेहान राजा, तनवीर खान, दाउद अली, मोहम्मद साबिर, इसरार खान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
