logo

बहरागोड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

WhatsApp_Image_2026-06-27_at_4_08_55_PM.jpeg

पूर्वी सिंहभूम 
बहरागोड़ा थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान पाटपर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है।घटना की पूरी जानकारी 
परिजनों के अनुसार, रवि बेहरा शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। इसके बाद वह घर से कब और कैसे बाहर निकला, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सुबह पीडब्ल्यूडी चौक के पास शव लटके होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान की गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गयी है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गयी है।घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं
इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई लोग इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का मामला बता रहे हैं, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags - East Singhbhum Baharagora Jharkhand News Crime News Police Investigation