logo

BREAKING : KAVERI रेस्टोरेंट मालिक के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

KAVERI.jpg

रांची

राजधानी रांची के प्रसिद्ध कारोबारी और कावेरी रेस्टोरेंट संचालक आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद लव भाटिया को लालपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

मौत की वजह तलाश रही पुलिस  

लव भाटिया रांची के चर्चित होटल कारोबारी परिवार से जुड़े थे। उनके परिवार द्वारा शहर में पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हील और कावेरी रेस्टोरेंट की कई शाखाओं का संचालन किया जाता है। बताया जा रहा है कि लव भाटिया सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी संभालते थे। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में लव भाटिया पर जानलेवा हमला भी हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags - breaking news ranchi LoveBhatia RanchiNews KaveriRestaurant AshishBhatia BreakingNews RanchiBusiness JharkhandNews SuspiciousDeath PunjabSweets HotelIndustry