logo

गिरिडीह : सिकदारडीह के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

qwr6ty7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोहम्मद एहसान शेख, जो सिकदारडीह के निवासी हैं, ने अपने भाई सलमान शेख की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, लगभग चार साल पहले सलमान की मुलाकात गांव की ही एक शादीशुदा महिला शाजरा खातून से हुई थी। शाजरा पहले से ही चार बच्चों की मां थी। आरोपों के मुताबिक, शाजरा ने प्रेम संबंध के बाद सलमान से शादी कर ली, और वे दोनों गांव छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रहने लगे।

पिछले ढाई से तीन सालों से यह जोड़ा सारठ में एक मजार के पास किराए के मकान में रह रहा था। उनका एक दो साल का बेटा, सूफियान शेख, भी है। बीते शाम करीब 5 बजे मोहम्मद एहसान को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई सलमान की मृत्यु हो गई है। जब परिवार और गांव के लोग सारठ पहुँचे, तो उन्होंने सलमान का शव कमरे में पड़ा देखा।
सलमान के परिजनों का आरोप है कि शाजरा खातून के मकान मालिक और दो अन्य युवकों के साथ अवैध संबंध थे। उनका दावा है कि इन लोगों ने मिलकर ही सलमान की हत्या की है और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

सिकदारडीह के मुखिया प्रतिनिधि महताब भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।


 

Tags - latest Giridih news Giridih updates latest Giridih news giridih updates in Hindi Giridih Updates Giridih news in hindi