logo

कपाली में दो दिन से लापता फेरी वाले का मिला अधजला शव, इलाके में सनसनी 

SHAV10.jpg

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को एक अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 52 बीघा के समीप जंगली इलाके में शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। जो सालबागान वार्ड-11, गौसनगर का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुस्तकीम पिछले रविवार से ही लापता बताया था। परिजनों द्वारा लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

अंगूठी से पहचान

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को एक शव जो बुरी तरह जला हुआ था,जिसे जंगलनुमा जगह पर देखा गया। लाश इतनी बुरी तरह जल चुकी थी कि पहचान कर पाना मुश्किल था। हालांकि हाथ में पहनी अंगूठी से पहचान संभव हो सकी। बताया जा रहा है कि मृतक फेरी का काम करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिवार में पत्नी और एक नाबालिग पुत्र है। वहीं घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया होगा। इधर, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लगातार कपाली क्षेत्र में हो रहे इस तरह के घटना से लोग अपने आप को  असुरक्षित महसूस कर रहे है।

Tags - Burnt Dead Body Missing Person Case Police Investigation Murder Suspicion