logo

इरफान, राजेश व कोंगाड़ी का सस्पेंशन होगा खत्म, वेणुगोपाल ने क्षेत्र में काम करने का दिया निर्देश

0919.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी का सस्पेंशन जल्द ही खत्म होगा। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल सरकार गिराने व कैश कांड के आरोप में कांग्रेस ने तीनों विधायकों को सस्पेंड किया था। इधर, तीनों विधायक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने नई दिल्ली पहुंचे। तीनों विधायकों ने काफी देर रुक कर प्रभारी से वार्ता की। पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गलत करार देते हुए quash कर दिया है। तीनों विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हमारा इतिहास उठाकर देख लिया जाए। हमारे रग-रग में कांग्रेस है और मरते दम तक कांग्रेस ही रहेगा।

पार्टी-संगठन को मजबूत करने का निर्देश
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तीनों ही विधायकों का सस्पेंशन जल्द वापस करने का संकेत दिया। आप लोग अपने-अपने क्षेत्र जाएं और खुलकर काम करें। आप लोग पार्टी के योद्धा हैं। कांग्रेस पार्टी  सर्वोपरि है। पार्टी ओर संगठन को मजबूत करे। पार्टी को समर्पित नेताओं की आवश्यकता है। तीनों ही विधायक ने वेणु गोपाल का हृदय से आभार प्रकट किया

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT