logo

डीएसओ उपवन बाड़ा का निलंबन हुआ समाप्त, लोहरदगा में हुए प्रतिनियुक्त

195.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग के जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) 22 दिसंबर को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिए गए थे। मगर अब 102 दिन बाद विभागीय मंत्री हफीजुल हसन की अनुमति के पश्चात उनका निलंबन मुक्त करने का आदेश निर्गत किया गया। जारी आदेश के तहत अब उन्हें हजारीबाग की जगह लोहरदगा का जिला खेल पदाधिकारी बनाया गया है। बताते चलें कि वर्तमान में लोहरदगा के डीएसओ का प्रभार लातेहार के डीएसओ शिवेंद्र सिंह के पास था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT