logo

झारखंड अंडर- 20 कुश्ती टीम के कोच बने साहिबगंज के सुशांत सौरभ

nkryn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड अंडर- 20 कुश्ती टीम के कोच साहिबगंज के सुशांत सौरभ बने है. बता दें सुशांत सौरभ साहिबगंज कुश्ती संघ के NIS कोच भी है. उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार झारखंड अंडर- 20 कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपनी सफलता के पीछे झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार और साहिबगंज कुश्ती संघ के सचिव नमिता शर्मा का अहम योगदान बताया. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि प्रतियोगिता में झारखंड टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  इसका नाम रोशन करें. यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के भिलाई, दुर्ग में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली है. 
वहीं नमिता शर्मा ने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे साहिबगंज जिला कुश्ती संघ से एक खिलाड़ी NIS कोच को राष्ट्रीय स्तरीय कोच का नियुक्त किया गया. इधर अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड कुश्ती टीम के कोच बनाने पर साहिबगंज जिला प्रशासन, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सदस्य अंगद यादव, जिला खेल पदाधिकारी हर्ष कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष गौतम यादव आदि लोगों ने उन्हें बधाई और एवं शुभकामनाएं दी.

 

Tags - Jharkhand U-20 wrestling team coach Sushant Saurabh appointed wrestling coach Sahibganj wrestling association NIS coach Sushant Saurabh Jharkhand U-20 wrestling championship Bhilai Durg Sushant Saurabh wrestling news Jharkhand sports news wrestling