logo

BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सूर्या हांसदा, कल आई थी गिरफ्तारी की खबरें

surya_hasda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुलिस के नज़रों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा को आज गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बता दें कि बीते कल रविवार को देवघर से इसके गिरफ्तारी की खबरें आई थी और आज एनकाउंटर की खबर आने के बाद हलचल मच गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक पुलिस की ओर से नहीं की गई है। 
इससे पहले भी सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी कई आपराधिक मामलों में हो चुकी है। सूर्या हांसदा पर साहेबगंज जिले के बोरियो, मंडरो, बरहेट और गोड्डा जिले के ललमटिया, बोआरीजोर और ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। सूर्या हांसदा के खिलाफ अडानी पॉवर प्लांट में काम कर रहे कई वाहनों में आग लगाने के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस को कई महीने से सूर्या हांसदा की तलाश थी।
कई बार लड़ चुके हैं चुनाव
बता दें कि 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद हांसदा ने पार्टी से इस्तीफा देकर जेएलकेएम में शामिल हो कर बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गए थे।  वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सूर्या हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर उम्मीदवार था। बता दें कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी का टिकट काट कर पार्टी ने सूर्या हांसदा पर भरोसा जताया था। उस समय सूर्या हांसदा बीजेपी के कोई पुराने कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी ज्वांइन की थी। सूर्यनारायण हांसदा 2019 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लोबिन हेंम्ब्रम से हार गए थे। इससे पहले, हांसदा ने 2014 और 2009 के चुनावों में भी जेवीएम पार्टी से बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह दोनों बार दूसरे स्थान पर रहे थे।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news crime news encounter news surya hansda encounter news godda news godda latest news