द फॉलोअप डेस्क
जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मडिया प्रभारी अमन जायसवाल के खिलाफ लालपुर थाने में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चरित्र हनन किया। उसके इस कार्य से मानसिक तनाव हुआ है। ऐसे में इस कार्य में लिप्त दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाई की मांग सुप्रियो की ओर से की गई है।

जानें आवेदन में क्या लिखा है
अपने आवेदन में सुप्रियो ने कहा कि विगत नवंबर 2022 में मेरे कमर के नस में खिंचाव आ जाने से मैं करीब 15 दिनों तक अस्वस्थ रहा। घर पर ही आराम करता रहा। मेरे कमर के नस का इलाज नामकुम में रहने वाले व क्लिनिक चलाने वाले वैध संतोष कुमार के द्वारा मेरे घर पर व उनके क्लिनिक में कुछ दिनों तक चलता रहा। इसी दौरान एक शाम मेरे घर में वैध संतोष महतो द्वारा इलाज के दौरान उनके सहयोगी के द्वारा विडियोग्राफी की गई। जिसकी जानकारी मुझे या मेरे सहयोगियों को नहीं थी। वैध संतोष महतो के सहायक द्वारा फिलमाया गया विडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया ये किस तिथि को किया गया इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। इस कथित विडियो को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सोशल मडिया प्रभारी अमन जायसवाल के द्वारा भद्र भाषा एवं चरित्र हनन का हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कल दिनांक 11 मई 2023 को डाला गया, जिसकी जानकारी मुझे आज 12 मई को संध्या 6:30 बजे प्राप्त हुई। आग्रह है कि संपूर्ण प्रकरण को चिह्नित एक गहन जांच करें। मैं लंबे समय से राजनीतिक, समाजिक एव सांस्कृतिक कार्यकता रहा है इसलिए समाज में मेरी पहचान उसी अनुरूप है। ऐसे में मेरे चरित्र हनन, किए गए अभ्रद भाषा के प्रयोग को लेकर उचित कार्रवाई करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT