logo

द केरल स्टोरी पर रोक की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट हुआ राजी, पहले कहा था फिल्म अच्छी है या नहीं, ये बाजार करेगा तय

01113.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फिल्म द केरल स्टोरी पर रोक की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी हो गया है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए मंगलवार को चीफ जस्टिस से अपील की। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की है। बताते चलें कि पहले याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील की गई, तब चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने कहा था- फिल्म बनाने के लिए एक्टर्स और प्रोड्यूसर ने मेहनत की है। आपको यह जरूर सोचना चाहिए। आपको फिल्म पर रोक लगाने के मामले में बहुत सावधान रहना चाहिए। अगर यह फिल्म अच्छी नहीं है तो ये बाजार तय कर देगा।

कहीं बैन तो कहीं हो रहे टैक्स फ्री

द केरल स्टोरी फिल्म 5 मई को रिलीज हुई है इसी दिन केरल हाईकोर्ट ने फिल्म का ट्रेलर देखा था। इसके बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार कर दिया था। इधर, फिल्म का सपोर्ट और विरोध देशभर में जारी है। इस फिल्म को बंगाल और तमिलनाडु में बैन कर दी गई है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT