logo

दिशोम गुरु के आवास पर लगातार पहुंच रहे समर्थक, 9 बजे विधानसभा ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

shibu0123.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर कल रात ही उनके मोरहाबादी आवास पर ले जाया गया है। और तब से लगातार उनके समर्थक श्रद्धांजलि के लिए उनके आवास पहुँच रहे हैं। आज सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया जायेगा, जहां उन्हें जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाया जायेगा। जहां अंत्येष्टि के सारे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा से नेमरा ले जाने के दौरान उन्हें JMM कार्यालय ले जाया जा सकता है। जहां से उन्होंने अपने राजनितिक सफ़र की शुरूआत की थी। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest news dishom guru dishom guru news dishom guru latest news shibu soren news shibu soren latest news