logo

रांची के पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर छत से गिरे, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

ेहरगू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता सुजीत कुजूर अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुजीत कुजूर के घायल होने की खबर मिलते ही JMM के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

छत से अचानक नीचे गिरे सुजीत कुजूर 
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है। सुजीत कुजूर अपने घर की छत पर मौजूद थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वे नीचे गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया। फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है और उनका इलाज जारी है।

रांची की राजनीति में जाना-माना चेहरा हैं सुजीत कुजूर 
सुजीत कुजूर रांची की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा हैं। इसी साल फरवरी में हुए रांची नगर निकाय चुनाव में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित मेयर पद के उम्मीदवार थे। चुनाव में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहे थे। उनके घायल होने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का पहुंचना लगातार जारी है।

 

Tags - Sujit Kujur JMM Ranchi Jharkhand Politics Ranchi News