logo

अशोक गहलोत के आजसू में घर वापसी पर बोले सुदेश- चतरा की जनता का जीतेंगे विश्वास 

ajsu2023-07-30_at_6_31_11_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
जनता के विश्वास को एकत्रित कर नेतृत्व देने का काम करेंगे। लोग पद में रहना पसंद करते हैं लेकिन दायित्व बोध नहीं करा पाते। जहां अभाव है वही आजसू पार्टी के नेतृत्व की जरूरत है। हम अपना भाग्य अपने कलम से लिखना चाहते हैं। ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रांची के हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में चतरा के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों के बीच कही। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति योग्यता पर नहीं दूसरे की कमी पर चल रही है। राजनीति ही सभी समस्याओं को हल करने का कुंजी है। सरकार की जिम्मेदारी होती है अपने लोगों को सुरक्षित वातावरण दें, लेकिन आज घर से निकल रहा हर एक व्यक्ति भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार एक शक्ति है सरकार को निर्णय नहीं कर पाने का भी अपराध स्वीकार करना चाहिए। इस दौरान मिलन समारोह में अशोक गहलोत के साथ चतरा जिला के अधिवक्ता, जिला के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पूर्व मुखिया, वार्ड पार्षद सहित विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी का दामन थामा.

अपने पुराने घर में आकर खुशी महसूस कर रहा हूं- अशोक गहलोत

पार्टी में शामिल होने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अपने पुराने घर में आकर खुशी महसूस कर रहा हूं और पूरी ऊर्जा के साथ चतरा की जनता की आवाज को बुलंद करूंगा। पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा। बता दें, लंबे समय से आजसू से जुड़े रहे अशोक गहलौत वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी से अलग होकर झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी.