द फॉलोअप डेस्कः
डुमरी उपचुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशियों की पार्टियां अपनी-अपनी तरफ से प्रचार प्रसार करने में पूरा जोर लगा रही है। सभाओं का दौर चल रहा है। एक तरफ इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में खुद मुख्यमंत्री उतर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूपीए प्रत्याशी यशोदा देवी का प्रचार करने खुद बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो जैसे बड़े नेता पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो डुमरी प्रखंड के खुदिसार पंचायत में यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान आजसू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भारी संख्या में लोगों का जुटान हुआ सुदेश महतो ने यशोदा देवी के लिए लोगों का समर्थन मांगा। साथ ही वर्तमान सरकार की खामियां गिनाई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक बनाने का नहीं है बल्कि यह राज्य की दशा बदलेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N