logo

मुखिया उज्ज्वल पाहन AJSU में शामिल, सुदेश महतो बोले- संघर्ष से मिले राज्य को बर्बाद नहीं होने देंगे

ajsu_join.jpg

रांची 

कांके प्रखंड के कोकोदोरो पंचायत के मुखिया उज्ज्वल पाहन अपने समर्थकों के साथ आज आजसू पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने अपने बुकरु स्थित आवासीय कार्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ पिठौरिया क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में कुशासन की सरकार चल रही है। राज्य में अफसरों की मनमानी चल रही है। राज्य सरकार को आम जनता के हितों की कोई फिक्र नहीं। ट्रेज़री से पैसों की लूट हो रही है। जेटेट परीक्षा आयोजित करने को लेकर सरकार का रवैया ढीला ढाला है। महिला और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।

लंबे संघर्ष के बाद झारखंड हासिल हुआ

महतो ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था बदलने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। लंबे संघर्ष के बाद झारखंड हासिल हुआ है। इसे आजसू पार्टी बर्बाद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि युवा लगातार आजसू में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय सचिव मोहसिन खान, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव आदि भी उपस्थित थे। मौके पर कोकोदोरो पंचायत के मुखिया उज्ज्वल पाहन, वार्ड सदस्य  दीपक उरांव, लोक अधिकार पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष  अशोक राज, महासचिव  सूरज गोप,  विनोद मुंडा, विशाल राम, राजेंद्र लिंडा, अमित उरांव, राजू उरांव, मंतव्य मेहता, संजीत कुमार महतो समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags - Sudesh Mahato AJSUAJSU Party joiningJharkhand political news governance criticism Jharkhand misgovernance allegations