logo

सरदार पटेल के एकता और संकल्प के विचारों से बनेगा झारखंड का स्वर्णिम भविष्य : सुदेश महतो

सरदार पटेल के एकता और संकल्प के विचारों से बनेगा झारखंड का स्वर्णिम भविष्य : सुदेश महतो

रांची
रामगढ़ (Ramgarh) के पटेल चौक (Patel Chowk) स्थित पटेल भवन (Patel Bhawan) में सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती समारोह (Birth Anniversary Celebration) का आयोजन हुआ। इसमें आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष (Central President) सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल हुए। वहीं, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में गिरिडीह के सांसद (Giridih MP) चंद्र प्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Choudhary), गोमिया के पूर्व विधायक (Former MLA) डॉ. लंबोदर महतो (Dr. Lambodar Mahto) एवं मांडू के विधायक (Mandu MLA) निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो (Nirmal Mahto alias Tiwary Mahto) उपस्थित रहे।

आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए असहाय एवं वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।  कार्यक्रम का संबोधन करते हुए  सुदेश कुमार महतो ने कहा, "सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है। देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हमें इस विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए एकजुटता का परिचय देना है ताकि आने वाले समय में हम सब मिलकर झारखंड और देश का स्वर्णिम भविष्य गढ़ सके।"

चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम का संबोधित किया 

इस दौरान  चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा, "सरदार पटेल के एकता और संकल्प के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी को धर्म, संस्कृति और भाषा की विविधताओं से ऊपर उठकर एकता के संकल्प को और मजबूत करना चाहिए।" इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष  हसन अंसारी, केंद्रीय सचिव  धनेश्वर महतो सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


 

Tags - Ramgarh Sudesh Patel Unity Jharkhand