logo

AJSU के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो को मिली शुभकामनाएं

ajsu30.jpg

रांची

आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके बुकरु स्थित आवास पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। धनबाद रवाना होने से पहले हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पार्टी के स्थापना दिवस की उपलब्धियों और संगठन के भविष्य को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने भी दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई देते हुए राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों और झारखंड को माफिया राज से मुक्त कराने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया। मौके पर केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव नमन साहू, छोटन सिंह, बंटी यादव, मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, जिला परिषद सदस्य हाकिम अंसारी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश महतो को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags - AJSU Foundation DaySudesh Mahto41st Foundation Day CelebrationPolitical GreetingsJharkhand Politics