द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित पूर्वी सिंहभूम के जिलिंगगोड़ा में आज शनिवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उनके पोते स्व. वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सुदेश महतो ने स्व. वीर सोरेन के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। वहीं, मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
