रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो आज कांके प्रखंड के हुंदुर चारी होजिर ग्राम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। इस अवसर पर दशहरा पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए यह संदेश दिया गया कि अन्याय और अहंकार चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य, न्याय और धर्म की ही होती है। दशहरा हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने, अहंकार से दूर रहने तथा समाज में सद्भाव, नैतिकता और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। रावण दहन का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में संपन्न हुआ। दशहरा का पावन पर्व समाज में सत्य, न्याय और मानवीय मूल्यों की स्थापना के संकल्प को मजबूत करता है।
