द फॉलोअप डेस्क
ईचागढ़ के बाकड़कुड़ी में श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, बाकड़कुड़ी के तत्वावधान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम (Ravana Dahan Ceremony) में पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister) एवं आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सुदेश महतो ने रावण के पुतले का दहन (Effigy Burning) कर असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय (Victory of Good over Evil) का संदेश दिया।

सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही
उन्होंने कहा कि दशहरा का पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि अन्याय और अहंकार चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उत्सव के माहौल में लोगों ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सकारात्मक मूल्यों के साथ पर्व मनाया।
