logo

रांची : मुलायम सिंह ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के लिए जो किया वह सदैव याद किया जाएगाः सुदेश महतो

SUMU.jpg

रांचीः 
आज गुरुग्राम के मेदांता में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। राजनीति जगत में शोक की लहर है। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के लिए उनको सदैव याद किया जाएगा। 


उन्होंने शोषितों, वंचितो के लिए किया काम 
सुदेश महतो ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी आंदोलन के पुरोधा थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति में गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। मुलायम सिंह यादव जुझारु एवं संघर्षशील राजनेता के साथ-साथ समाजवादी राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास और संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा।