logo

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदू अधिकारी से मिले सुदेश महतो, इन विषयों पर हुई वार्ता

a5013.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने मंगलवार (1 सितंबर) को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए परस्पर हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत की। मुलाकात की तस्वीरें अपने ऑफिशियल X हैंडल पर साझा करते हुए सुदेश महतो ने लिखा कि आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।

 

सुदेश महतो ने जानकारी दी है कि मुलाकात के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल की सामयिक राजनीतिक और सामाजिक स्थितियों पर चर्चा हुई। 

दोनों नेताओं ने इन विषयों पर की वार्ता
आजसू पार्टी ने इस मुलाकात को लेकर लिखा कि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के बीच पुरुलिया, बांकुड़ा और मेदिनीपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों की भावनाओं  और आकांक्षाओं की बात हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने काफी गर्मजोशी दिखाई। 


 

Tags - Sudesh MahtoSuvendu AdhikariWest BengalJharkhand News