logo

सुदेश महतो ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात, बंगाल के विकास पर हुई चर्चा

shubhendu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बंगाल के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सकारात्मक वातावरण की कामना की। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़े। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। सुदेश महतो ने इन विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


सोहराय पेंटिंग भेंट कर किया सम्मान
इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभेंदु अधिकारी का सम्मान किया। वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सुदेश कुमार महतो को सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में हुई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया।

Tags - Sudesh Mahto Shubhendu Adhikari AJSU Party Jharkhand Politics West Bengal Politics