logo

रांची : अस्वस्थ प्रवीण प्रभाकर से मिलने पहुंचे सुदेश महतो, जाना स्वास्थ्य का हाल

AJSU102.jpg

रांची 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को देखने उनके मोराबादी स्थित आवास पहुंचे। उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश महतो भी थे।  प्रभाकर की रिम्स में सर्जरी हुई है और हाल में ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इस मौके पर केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, जिला प्रवक्ता सूरज मिश्रा, दुबराज महतो, प्रेम चंद, त्रिलोचन महतो, राजेंद्र महतो, शिवा विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अनंत महतो आदि भी उपस्थित थे।

Tags - Sudesh Mahto Praveen Prabhakar Ranchi Health Update Jharkhand Politics