logo

सुदेश महतो ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम से की शिष्टाचार मुलाकात, दी शुभकामनाएं

सुदेश महतो ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम से की शिष्टाचार मुलाकात, दी शुभकामनाएं

रांची

पलामू के पूर्व सांसद (Former MP) डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किए जाने पर आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री (Former Deputy Chief Minister) सुदेश कुमार महतो ने मोरहाबादी, रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात (Courtesy Meeting) कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महतो ने आशा व्यक्त की कि डॉ. राम अपने अनुभव (Experience) और संवैधानिक दायित्वों (Constitutional Responsibilities) के प्रति प्रतिबद्धता (Commitment) के साथ राज्यपाल के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे तथा जनकल्याण (Public Welfare) में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी एवं प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार एवं  विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष  संजय साहू, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आजसू पार्टी ने डॉ. ब्रजमोहन राम के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।


 

Tags - Sudesh Mahto Odisha Governor Jharkhand