logo

AJSU सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने अंतरराष्ट्रीय वुशु पदक विजेता अंजना कुमारी को किया सम्मानित

SUDESH0006.jpg

रांची 

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की वरीय उपाध्यक्ष नेहा मेहता ने आज अपने बुकरु स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी को सम्मानित किया। बता दें कि 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक जॉर्जिया (यूरोप) के बतुमी में आयोजित बतुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में सिल्ली प्रखंड के बासलुरी गांव की रहने वाली अंजना कुमारी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वुशु (ताओलू स्पर्धा) के विंग चुन एवं डबल डैगर इवेंट में दो कांस्य पदक जीतकर झारखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया।

सफलता का श्रेय  सुदेश कुमार महतो को
सम्मान समारोह के दौरान अंजना कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय  सुदेश कुमार महतो को देते हुए कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार की बेटी होने के बावजूद उन्हें वुशु की शुरुआत के लिए आवश्यक किट उपलब्ध कराई गई तथा सिल्ली में विश्वस्तरीय कोच एस. वाहिद अली के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। इसी मार्गदर्शन और सहयोग से उनकी प्रतिभा निखर सकी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है।

झारखंड की बेटियां विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही
इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने अंजना कुमारी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियां आज विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना भविष्य में भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी। सम्मान समारोह में झारखंड वुशु के संस्थापक शिवेंद्र नाथ दुबे, अंतरराष्ट्रीय कोच एस. वाहिद अली, प्रकाश कुमार, परवाज़ खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags - SudeshMahto AnjanaKumari Wushu Sports Jharkhand