logo

सिल्ली : सुदेश महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में फहराया 75 फीट ऊंचा झंडा 

SILLI.jpg

सिल्लीः
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मुरी टुंगरी पार्क में आज सिल्ली विधायक 75 फीट ऊंचा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते भारत ने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सभी इसके साक्षी हैं। 


गर्व महसूस कर रहे हैं
अभी-अभी अपनी कर्मभूमि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मुरी टुंगरी पार्क में 75 फीट ऊंचा झंडा फहराया है. हम सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. इसके साथ ही मन में उल्लास है. उत्साह है. उमंग है।

 

देश के सम्मान एवं गौरव का पवित्र प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बड़ी शान से लहरा रहा है। यह तिरंगा हमें उन वीरों, आज़ादी के परवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की खातिर स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। पंद्रह अगस्त, वह पवित्र अवसर है, जब हम गौरव गाथा के सम्मान का संकल्प लें।