रांची
आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक बदलाव के लिए जनादेश दिया है। अब नया बंगाल बनेगा। बंगाल में परिवर्तन का असर झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर भी पड़ेगा।

कोलकाता के लिए रवाना
सुदेश महतो शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसके लिए उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से न्योता भेजा गया है। बंगाल के लोकभवन से भी उन्हें आमंत्रण मिला है। सुदेश महतो देर शाम कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।
