logo

सुदेश महतो ने बेबी देवी को दी बधाई, बोले- डुमरी के परिणाम ने बढ़ाया हौसला  

sudeshmahto4.jpg

द फॉलोअप टीम ;
डुमरी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी ट्ववीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि चुनाव के नतीजे का सम्मान करते हुए बेबी देवी को जीत की बधाई देता हूं। आगे उन्होंने लिखा मैं अपेक्षा करता हूं कि वे डुमरी की जनता की उम्मीदों के अनुरूप क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। 


एनडीए को मिले 83,164 मतों ने हम सभी का हौसला बढ़ाया

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने विकास, झारखंडी विचार, विषय और जनभावना को केंद्र में रखकर पूरी मेहनत और लगन से यह उपचुनाव लड़ा. इसके लिए एनडीए के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभार। एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को मिले 83,164 मतों ने हम सभी का हौसला बढ़ाया है। डुमरी से हमारा संपर्क और संबंध पुराना है। उपचुनाव में प्रचार के दौरान हमने 70 पंचायतों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस‌ जुड़ाव और संबंध को और भी मजबूती देने का वादा रहा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N