logo

Ranchi : सुदेश महतो ने राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी की निंदा की, कहा- मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी

a347.jpg

रांची: 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रतिक्रिया दी है। सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति के लिए किया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शिष्टता और मर्यादा का महत्व होता है। सुदेश महतो ने कहा कि अधीर रंजन का व्यक्तव्य अशोभनीय है। 

कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करे
सुदेश महतो ने कहा कि आप कब, कहां, किस पर और किस मौके पर टिप्पणी कर रहे होते हैं, इसका ख्याल रखना ही चाहिए लेकिन कांग्रेस नेता ने जो कुछ कहा, उससे देश स्तब्ध है। पहली बार आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति बनी हैं। सर्वोच्च संवैधानिक पद पर चुनीं गईं राष्ट्रपति जी का व्यक्तित्व और कृतित्व उच्च मानवीय गुणों से परिपूर्ण है।

अधीर रंजन चौधरी और उनकी पार्टी कांग्रेस अपनी बातों को इधर-उधर मोड़ने की बजाय सार्वजनिक तौर पर खेद प्रकट करे। साथ ही वे आश्वस्त करें कि आगे वे इस तरह की हल्की बातें नहीं करेंगे।