logo

सुदेश महतो पहुंचे जगरनाथ महतो के पैतृक आवास, कहा- राजनैतिक इतिहास का एक अध्याय समाप्त हुआ

suddi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जगरनाथ महतो के निधन पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जगरनाथ दा के निधन से झारखंड के राजनैतिक इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया है। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहें। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के धनी जगरनाथ दा पक्ष-विपक्ष सभी के चहेते थे। झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। जमीन से जुड़े जनयोद्धा को अंतिम जोहार। बता दें कि सुदेश कुमार महतो ने आज डुमरी स्थित दिवंगत जगरनाथ महतो के आवास जाकर उनका अंतिम दर्शन भी किया। 


गहरा शून्य उत्पन्न हो गया 
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले नेता थे। उनके असमय चले जाने से झारखंड की राजनीति में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। वहीं पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आदरणीय जगरनाथ दा को झारखण्डी राजनीति का लंबा अनुभव था। वें गांव, गरीब और किसान की नब्ज समझने वाले जननेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।