logo

सुदेश महतो ने बुंडू में आजसू कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- तमाड़ की जनता हमारे लिए एक परिवार है

ajsu16.jpeg

रांची

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज बुंडू में आजसू पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कहा कि तमाड़ की जनता हमारे लिए एक परिवार की तरह है। कहा, हमारी तैयारी राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। तमाड़ की जनता हमारे लिए एक परिवार है। इस सीट पर एनडीए के पक्ष में एक बड़ा जनादेश पाने और भविष्य में यहां पर एक बेहतर नेतृत्व देने की हमारी तैयारी है। 


बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी 
इस मौके पर सुदेश महतो ने तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम और पंचायत प्रभारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह कार्यलय क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा। यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा कार्यरत रहेगा। तमाड़ विधानसभा के विकास में इस कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पंचायत व ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी है। 

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा 

महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगना है। पार्टी ने पूरे राज्य में ग्राम प्रभारी सुनिश्चित किया है। हर गांव में महिला और पुरुष प्रतिनिधि बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। बुंडू, तमाड़ और अड़की क्षेत्र में भी इस काम को पूरा कर लिया गया है अब तय समय के अंदर चूल्हा प्रमुखों के चयन के दायित्व को भी आप सभी पूरा करें।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - sudesh mahtoajsubunduoffice