logo

CGL के सफल अभ्यर्थियों को कल मिलेगा नए साल का तोहफा, 1900 से अधिक को CM हेमंत सोरेन बाटेंगे नियुक्ति पत्र

umnkrur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JSSC–CGL प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस परीक्षा में कुल 1,927 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 847 सहायक सचिवालय पदाधिकारी (ASO), 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और 178 अंचल निरीक्षक पद के लिए अभ्यर्थी शामिल हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची पहले ही झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पद भरे जाएंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
गौरतलब है कि JSSC–CGL परीक्षा को लेकर राज्य में काफी विवाद हुआ था, जो झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंचा। लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2025 को JSSC को रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद 8 दिसंबर को आयोग ने नेपाल गए 10 अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी सफल अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया था। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके उपरांत अब नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया की जा रही है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates latest Updates Jharkhand CGL Niyukti News updates CGL Niyukti news in hindi CGL Niyukti News Updates CGL Niyukti news in Hindi latest CGL Niyukti News Jharkhand News in h