logo

हाजी एहसान अंसारी मेमोरियल छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों ने लिया हिस्सा, मेडिकल से जुड़े हैं सभी पाठ्यक्रम

haji.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के ईरबा स्थित फ्लोरेंस एवं जे.ए. रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स में हाजी एहसान अंसारी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इस आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में 312 छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तरीके से हिस्सा लिया। यह परीक्षा विभिन्न पैरामेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित की गई थी। 
इस योजना के तहत सफल होने वाले छात्रों को संस्थान के द्वारा पैरामेडिकल एवं फार्मेसी की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा में BMLT, DMLT, OT, ECG, ओफ्थाल्मिक, क्रिटिकल केयर (आई.सी.यू.), रेडियो इमेजिंग, एनेस्थीसिया एवं ड्रेसर जैसे पैरामेडिकल पाठ्यक्रम, साथ ही बी. फार्मा और डी. फार्मा के फार्मेसी पाठ्यक्रम शामिल किये गये हैं।
संस्थान के सचिव जीनत कौशर के नेतृत्व में इस छात्रवृत्ति परीक्षा को सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news Haji Ahsan Ansari Memorial Scholarship ranchi news ranchi latest newsflorance and J A royal group scholarship news