logo

NEET UG 2026: AIIMS नई दिल्ली समेत देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में GOAL के विद्यार्थियों ने बनाई जगह

goal_neet_ug.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में अपनी सशक्त शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए GOAL Institute के विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग के प्रथम राउंड में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। संस्थान के अनेक विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में सीटें आवंटित हुई हैं। विशेष उपलब्धि यह है कि 40 से अधिक GOAL के विद्यार्थियों को विभिन्न AIIMS में सीट आवंटित होने की सूचना है, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने Maulana Azad Medical College (MAMC), Vardhman Mahavir Medical College (VMMC), Lady Hardinge Medical College (LHMC), IMS-BHU तथा AMU जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में भी स्थान बनाया है। इसके अतिरिक्त GOAL के कई विद्यार्थी Armed Forces Medical College (AFMC) की आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। संस्थान के अनुसार, सभी AIIMS को मिलाकर 40 से अधिक GOAL विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई है। प्रथम राउंड के बाद अपग्रेडेशन तथा आगामी राउंड में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। GOAL की सफलता का दायरा केवल AIIMS तक सीमित नहीं रहा। संस्थान के विद्यार्थियों ने दिल्ली एवं देश के अन्य प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में भी अपनी जगह बनाई है। इनमें प्रमुख रूप से Maulana Azad Medical College (MAMC), New Delhi; Vardhman Mahavir Medical College & Safdarjung Hospital (VMMC), New Delhi; Lady Hardinge Medical College (LHMC), New Delhi; Institute of Medical Sciences, BHU, Varanasi तथा Jawaharlal Nehru Medical College, AMU शामिल हैं। वहीं AFMC, Pune की चयन प्रक्रिया के लिए GOAL के कई विद्यार्थियों का शॉर्टलिस्ट होना संस्थान के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

GOAL Institute के Chairman & Managing Director बिपिन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की 

GOAL Institute के Chairman & Managing Director बिपिन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि AIIMS नई दिल्ली सहित देश के प्रतिष्ठित AIIMS और शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में GOAL के विद्यार्थियों का पहुंचना हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को NEET में सफल बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसी शैक्षणिक क्षमता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि प्रदान करना है जिससे वे देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थानों तक पहुंच सकें। 40 से अधिक विद्यार्थियों का AIIMS में सीट प्राप्त करना हमारी पूरी अकादमिक टीम, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि GOAL की कोशिश बिहार-झारखंड सहित देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना है, जिससे आर्थिक या भौगोलिक सीमाएं उनकी प्रतिभा के मार्ग में बाधा न बनें। वहीं GOAL Institute के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि NEET की तैयारी केवल परीक्षा के दिन समाप्त नहीं होती। सही काउंसलिंग और कॉलेज प्राथमिकता भी विद्यार्थी के भविष्य के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा GOAL में विद्यार्थी की यात्रा क्लासरूम से शुरू होकर रिजल्ट और उसके बाद काउंसलिंग तक जारी रहती है। हमारी टीम विद्यार्थियों को कॉलेज की प्राथमिकता, सीट मैट्रिक्स, अपग्रेडेशन तथा AIQ और स्टेट काउंसलिंग के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण में मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। प्रथम राउंड के परिणाम उत्साहजनक हैं और आने वाले राउंड में हमें और बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

प्रथम राउंड में ही 40+ AIIMS

संस्थान के R&D Head and Academic Head के अनुसार विद्यार्थियों की यह सफलता नियमित कक्षाओं, टेस्ट एवं विश्लेषण, डाउट सपोर्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, रैंक सुधार रणनीति और परिणाम के बाद वैज्ञानिक काउंसलिंग सपोर्ट की संयुक्त व्यवस्था का परिणाम है। AIIMS New Delhi से लेकर AIIMS Patna, AIIMS Deoghar, AIIMS Bhopal, AIIMS Rishikesh, AIIMS Nagpur, AIIMS Guwahati और AIIMS Kalyani तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ने GOAL की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिणाम देने की क्षमता को एक बार फिर रेखांकित किया है। NEET UG 2026 काउंसलिंग अभी आगे बढ़ रही है। ऐसे में प्रथम राउंड में ही 40+ AIIMS allotments और देश के अन्य शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों की मजबूत उपस्थिति को GOAL Institute ने एक महत्वपूर्ण शुरुआत बताया है। संस्थान को उम्मीद है कि अपग्रेडेशन एवं आगामी काउंसलिंग राउंड के बाद AIIMS तथा अन्य प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में GOAL विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। GOAL का संदेश है कि उनका सपना सिर्फ डॉक्टर बनाने  का नहीं, छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थान तक पहुँचाने का है। AIIMS Delhi से देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों तक NEET UG 2026 में GOAL के विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर परिणाम की मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाया है।

Tags - NEET UG 2026 GOAL Institute NEET Results Students Success