logo

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने दिया धरना, कुलपति के सामने रखी ये मांगें

फ्घोई.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टेक्निकल छात्र संघ के बैनर तले  झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में आज दर्जनों छात्र छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर कुलपति के कक्ष के पास पहुंचे। जहां जा कर छात्रों को पता चला की कुलपति की आवश्यक बैठक कहीं और चल रही है, और कुलपति अपने कक्ष में नहीं हैं। जिसके बाद टेक्निकल छात्र के बैनर तले कुलपति कक्ष के बाहर ही सभी छात्र शांति पूर्ण धरना पर बैठ गए। धरना में बैठे छात्र - छात्राएं डिप्लोमा एवं बी-टेक कॉलेज जमशेदपुर, रामगढ़, चाइबासा, खूंटी, सिल्ली, धनबाद, बोकरो, रांची आदि जिले से आए हुए थे।

छात्रों से बात करने सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन और सहायक परीक्षा नियंत्रक ए पी कुजूर पहुंचे जिससे छात्रों की बात नहीं बनी। छात्रों का कहना था कि 2 साल हो चुके हैं कुलपति के आए हुए और अभी तक सेमेस्टर की परीक्षा समय पर नहीं हुआ है। छात्र नेता अभिषेक बनर्जी ने भी आरोप लगाया की कुलपति को सिर्फ MOU से ही मतलब रहता है, परीक्षा और सेमेस्टर से कोई मतलब नहीं रहता है। साथ ही बनर्जी ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि आप नए है आपसे बात नहीं होगा, जो होगा कुलपति से होगा उसके कुछ समय के बाद प्रभारी कुलसचिव निशांत कुमार आए और छात्रों को समझा कर कॉन्फ्रेंस रूम में ले गए करीब 3 घंटे के बाद कुलपति का आगमन हुआ। उसके बाद परीक्षा नियंत्रक भी आए जहां वार्ता हुई और सारे मुद्दों को ध्यान से सुना गया। और अंत में कुलपति डीके सिंह ने सारे मागों को जायज ठहराते हुए परीक्षा नियंत्रक को जल्द से जल्द संज्ञान में ले कर निष्कर्ष पर पहुंचने को कहा।
साथ ही कहा कि डिप्लोमा बैकलॉग का जो फॉर्म आया है उसके डेट को बढ़ाया जाएगा। वहीं जब तक छात्रों का बैकलॉग परीक्षा का परिणाम नहीं आ जाता तब तक कोई भी परीक्षा नहीं होगी‌।
 विश्विद्यालय के वेबसाइट में न तो कोई नोटिस जल्द आता और न परीक्षा परिणाम इस पर कुलपति ने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि इस समस्या का भी निवारण जल्द किया जायेगा।

छात्र की मांगें

  • डिप्लोमा 3rd सेमेस्टर 2021-24, 2022-25 बैकलॉग का छात्रों का परीक्षा परिणाम 2 महीनों से प्रकाशित नहीं हुआ है। जिससे छात्रों को एडमिशन, प्लेसमेंट एवं अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने में परेशानी हो रही है, अतः परीक्षा परिणाम की जल्द से जल्द सुचारू रूप से प्रकाशित किया जाय।
  • परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय के वेवसाइट पर जारी किया जाय जिससे पैसे उगाही का जरिया बंद हो सके और सही समय पर सभी छात्र - छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम प्राप्त हो सके।
  • परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम समय पर जारी नहीं होने से बैकलॉग वाले छात्र - छात्राओं को 2-3 बार पुनः परीक्षा फार्म भरना पड़ रहा है, इससे गरीब छात्र छात्राओं का समय बर्बाद हो रहा है। इसलिए रिजल्ट जल्द जारी किया जाय।
  • सत्र 2021-24 एवं 2022-25 के छात्रों का परीक्षण परिणाम बिना जारी किए ही बैकलोग स्पेशल परीक्षा का आवेदन भराया जा रहा है जिससे छात्रों को असमंजस की स्थिति है और वे स्पष्ट नहीं है कि ऐसे सभी छात्र पूर्व की परीक्षा में पास हैं या फेल है। इसलिए बैकलोग स्पेशल परीक्षा फार्म की तिथि को बढ़ाई जाये, जिससे 2021-24, एवं 2022-25 के छात्रों को मौका मिल पाए।
  • सत्र 2022-25 के 6th सेमेस्टर के सभी छात्रों को भी फार्म भरने का मौका दिया जाय जिससे ये सभी छात्र अपने रेगुलर सेशन के साथ पास हो सकें।
  • B.Tech एवं Diploma छात्रों का पाठ्‌यक्रम को अकादमिक कैलेंडर का पालन करते हुए समय पर परीक्षा कराई जाय एवं परिणाम जारी किया जाय।

 

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand university of technology student union student protest