logo

कृषि कॉलेज, देवघर में छात्रों ने की तालाबंदी, प्रबंधन पर लगाये ये आरोप 

news1010.jpg

देवघर 

रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज देवघर के सत्र 2023-24 के छात्र अपनी परेशानी को लेकर कॉलेज में तालाबंदी कर दी। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में देवघर कृषि कॉलेज के छात्रों की बातों को नहीं सुना जाता है। छात्रों ने बताया कि कृषि कॉलेज में ऑनलाइन क्लास होता है और परीक्षा ऑफलाइन ली जाती है। जिससे अधिकांश छात्रों का रिज़ल्ट खराब हो जा रहा है। कृषि कॉलेज में विषयवार शिक्षकों एवम संसाधनों की घोर कमी है। कॉलेज छात्रों ने बताया कि बिना पूर्व कोई सूचना दिए 10 छात्रों को पुनः रिएडमिशन के लिए बोला जा रहा है।

छात्रों ने बताया कि 6 माह के सेमेस्टर को 3 माह में कंप्लीट कर लिया जाता है। कॉलेज प्रबंधन अपनी मनमानी से छात्रों को परेशान करता है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से मिलने वाला फंड से भी कुछ विकास का कार्य नहीं किया जाता है। छात्रों ने रिएडमिशन की अधिसूचना रद्द होने तक धरना प्रदर्शन पर बैठे रहने का निर्णय लिया है। वर्तमान कृषि मंत्री झारखंड सरकार दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों से फोन पर बातचीत कर छात्रों को आश्वासन दिया की उनकी परेशानी को दूर किया जाएगा।


 

Tags - Students locked down Agriculture College Deoghar Jharkhand News News Jharkhand